उसलापुर रेलवे साइडिंग में रैक परिचालन को मिलेगी रफ्तार, व्यापारियों-ट्रक ओनर्स के समन्वय समारोह में बनी सहमति

NATIONAL

Sunil Chincholkar

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ : गुड्स शेड वेलफेयर ट्रक ओनर एसोसिएशन एवं क्षेत्र के प्रमुख व्यापारियों तथा राइस मिलर्स के बीच 13 जून को आयोजित समन्वय समारोह में रेलवे साइडिंग में रैक परिचालन को गति देने पर सहमति बनी। बैठक में व्यापारियों ने परिवहन, लोडिंग-अनलोडिंग एवं रेत लोडिंग से जुड़ी समस्याएं रखीं, जिन पर एसोसिएशन ने गंभीरता से चर्चा कर समाधान का आश्वासन दिया। बैठक के बाद एसोसिएशन पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने संयुक्त रूप से ऊसलापुर रेलवे साइडिंग का निरीक्षण किया तथा परिचालन को अधिक सुगम बनाने के लिए कई व्यावहारिक सुझाव दिए।

व्यापारियों और राइस मिलर्स ने विश्वास जताया कि बेहतर समन्वय और आपसी सहयोग से शीघ्र ही रैक परिचालन नियमित रूप से शुरू होगा, जिससे क्षेत्र के व्यापार और परिवहन गतिविधियों को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम में राजेश (टैक्सी – लेबर अध्यक्ष), नरेश अग्रवाल, रामचरण यादव), अमृत लाल क्रेडिया (श्री जी राइस मिल), सुमित मित्तल (मित्तल राइस मिल), मनीष केडिया (श्याम ट्रेडर्स राइस मिल), मंगल धावड़ा (मंगल), मुकेश बजाज (नमन 23), क्षितिज गुप्ता (विशाल, नमन), अग्रवाल (अज्जू भाई, नमन) राजू नाज, राजू बाली, बलजीत सिंह दोमरी, ईश्वर सिंह चंदेल, जीत सिंह, गुरजीत सिंह बाली, बिहारीलाल गोयल, गुरमीत सिंह (डब्बू राणा), हरजीन्दर सिंह, मंजीत सिंह, पंकज सिंह, महावीर सिंह, धीरज यादव, विनोद पांडे (महाराज), रज्जू खान, अजय पाल, शिव सिंह, समीम भाई, फिरोज खान, सन्टी वीर उपस्थित थे।

Spread the love