वोटर लिस्ट से मतदाताओं के नाम गायब, छात्र संघ ने निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा पत्र

360° Ek Sandesh Live

By Mustaffa

​रांची: हटिया और खिजरी विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट में भारी गड़बड़ी के खिलाफ सोमवार को झारखंड छात्र संघ ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और जिला निर्वाचन पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा। छात्र संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ,तो सैकड़ों योग्य मतदाता अपने मताधिकार से वंचित हो जाएंगे।​झारखंड छात्र संघ के केंद्रीय अध्यक्ष एस अली ने बताया कि हटिया विधानसभा (64) के नगड़ी प्रखंड (नारो पंचायत,बूथ संख्या 126, 127, 128, 138 व 139) के कई स्थानीय मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब हैं। ये लोग संयुक्त बिहार के समय (1995) और झारखंड गठन (2003) के बाद से लगातार मतदान करते आ रहे हैं। इन्होंने वर्ष 2025 के लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भी वोट डाला था,लेकिन वर्तमान में नाम गायब होने के कारण इनका ‘एसआईआर मैपिंग’ नहीं हो पा रहा है। वहीं,खिजरी विधानसभा (62) के ओरमांझी प्रखंड (कुच्चू,बूथ संख्या 15 व 16) में मतदाताओं के नाम तो हैं,लेकिन बीएलओ मैपिंग के दौरान तकनीकी खराबी के कारण ‘Multiple Record Found’ का मैसेज आ रहा है। इसके अलावा, वोटर लिस्ट में पिता/पति के नाम और स्पेलिंग में भारी त्रुटियां हैं, जिससे लोग मानसिक रूप से परेशान हैं। ​मांग पत्र सौंपने वालों में मुख्य रूप से रंजीत उरांव,आरिफ अंसारी (उपाध्यक्ष,रांची जिला ग्रामीण यूथ कांग्रेस),शोएब अख्तर,फिरोज अहमद,नसीम अंसारी,गुलफाम अंसारी,मुश्ताक अहमद,मोकर्रम अंसारी सहित कई अन्य लोग शामिल थे।

Spread the love