Eksandeshlive Desk
कोलकाता : दक्षिण पूर्व रेलवे ने रविवार को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया। दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा उन्होंने गार्डनरीच स्थित दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय के बीएनआर इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दीप प्रज्वलित कर योग सत्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सभी प्रधान विभागाध्यक्ष तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय में योग सत्र का आयोजन किया गयाए जिसमें द आर्ट ऑफ लिविंग, कोलकाता केंद्र के विशेषज्ञ योग प्रशिक्षकों ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण भी आयोजित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस दक्षिण पूर्व रेलवे के सभी चार मंडलों अर्थात् खड़गपुर, आद्रा, चक्रधरपुर तथा रांची में भी मनाया गया।
