अशोक अनन्त
चतरा : जिले के पत्थलदास मंदिर परिसर में आर्टिस्ट सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम कि शुरुआत सरस्वती माता की पूजन अर्चना के साथ की गई।सम्मेलन के मध्य जिले के सभी प्रखंडों से आए सैकड़ों पेंटर कलाकारों ने एक बैठक की जिसकी अध्यक्षा जिले के वरिष्ठ कलाकार बबन आर्ट ने किया।बैठक मे कला अस्तित्व को खतरे मे लेकर विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई ,जिसमें कई अहम निर्णय लिए गए।बैठक का संचालन कान्हाचट्टी प्रखंड से श्रवण आर्ट तथा हंटरगंज से आए कलाकार अशोका आर्ट ने किया। सभी ने एक ही सुर में अपनी बात रखी की आज के दौर में कलाकारों का जीविकोपार्जन कर पाना मुश्किल हो रहा है,हस्तकला का स्थान अब फ्लैक्स प्रिंट और अन्य मशीनों ने ले रखा है और जो बचा खुचा स्कूल पेंटिंग, योजना बोर्ड का कार्य चलता था उसका स्थान भी बिचौलिए ठेकेदार ने ले लिया है,बिना योजना बोर्ड के हीं योजना को पूर्ण दिखाया जा रहा है और इस पर सभी विभागीय पदाधिकारी भी मौन साधे रहते हैं,स्कूलों में बिना पेंटिंग ही वोचर लगाया जा रहा है,आज पेंटर कलाकारों का अस्तित्व खतरे में है,जल्द ही ठोस निर्णय लेकर एसोसिएशन इसे लेकर जिले के उपायुक्त को ज्ञापन देंगे और जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी होगा।ये उक्त बातें जिले के वरिष्ठ पेंटरों नें कही है। बैठक में सर्वसम्मति से जिला कमिटी का गठन भी किया गया,जिसमें राजू आर्ट को जिलाध्यक्ष, अशोका आर्ट को सचिव तथा दीपक आर्ट को कोषाध्यक्ष के पद पर चयन किया गया तथा श्रवण आर्ट को उपाध्यक्ष,मोनु आर्ट को उप सचिव बबन आर्ट,प्रमोद आर्ट, राजेंद्र एवं राज आर्ट को संरक्षक बनाया गया मौके पर अविनाश,विनय आर्ट, प्रकाश,लक्ष्मण अंशु ,कपिल ,राधेश्याम ,सोनू ,अजय मुंडा ,वीरेंद्र ,दिनेश ,विकास,अरविंद परमेश्वर,राज रतन जी, गोपाल आर्ट, रौशन,चंदन, रवि ,आशीष, आदेश प्रशांत, प्रिंस ,निराला,लल्लू आर्ट, सोनू कुंदन,निर्मल ,छोटू,मितु, सुभाष सुबोध आर्ट, ललन,अनिल एवं शर्मा आर्ट शामिल हुए।
