By Sunil Verma
रांची। सदर हॉस्पिटल रांची में ‘निक्षय पोषण योजना’ के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। इस कार्यक्रम के तहत सीएमपीडीआईएल के सीएसआर अंतर्गत वआर के एचआईवी एडस रिसर्च एंड केयर सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 150 टीबी (क्षयरोग) मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया गया। सदर हॉस्पिटल के सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार जिÞला टीबी अधिकारी डॉ बसकी , डीपीसी राकेश राय , सीएमपीडीआईएल के सीएसआर असिस्टेंट मैनेजर मनीष दोहरे , पीपीएम कॉर्डिनेटर अमरेश कुमार चौधरी , डीपीएस अली सदर एसटीएस संतोष कुमार की मुख्य उपस्थिति और देखरेख में संपन्न हुआ। पूरे रांची जिले में चलाया अभियान के तहत पिछले पांच महीनों से जिले के कुल 1550 टीबी मरीजों को निरंतर पोषण किट का वितरण किया जा रहा है। इस अवसर पर संस्थान के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस जनकल्याणकारी प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य मरीजों को सही पोषण प्रदान कर उन्हें इस बीमारी से जल्द से जल्द उबरने में मदद करना और टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार करना है।
