SUNIL KUMAR
साहिबगंज/ राजमहल: राजमहल प्रखंड अंतर्गत पड़रिया पंचायत के लोगाई गांव निवासी चंदन माल पिछले कई दिनों से लापता बताए जा रहे हैं। परिजनों के अनुसार चंदन माल उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मजदूरी का कार्य करते थे। बताया गया कि उनकी तबीयत खराब होने के बाद वे 4 जुलाई 2026 को आनंद विहार रेलवे स्टेशन से अपने घर लौटने के लिए ट्रेन में सवार हुए थे। परिजनों की उनसे अंतिम बार 5 जुलाई की सुबह करीब 3 बजे मोबाइल पर बातचीत हुई थी। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया और तब से उनका कोई पता नहीं चल सका है।
लापता युवक के पिता महाबीर माल एवं माता बिमला देवी ने बताया कि लगातार खोजबीन और रिश्तेदारों से संपर्क करने के बावजूद चंदन माल की कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। परिजनों के अनुसार उन्हें काम पर भेजने का संपर्क खुटहरी निवासी आनला देवी के माध्यम से हुआ था, जबकि बाद में जानकारी मिली कि ठेकेदार तसुरीदीन शेख पश्चिम बंगाल के मालदा जिले का रहने वाला है। इधर, परिजन युवक की सुरक्षित घर वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं और प्रशासन से शीघ्र खोजबीन कर चंदन माल का पता लगाने की मांग की है।
