पैरामेडिक्स स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की असली रीढ़: मनरखन महतो

Education Ek Sandesh Live

MUSTFA

मेसरा (​रांची): बीआईटी मोड़ केदल स्थित मनरखन महतो पैरामेडिकल कॉलेज में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय पैरामेडिकल दिवस बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं कॉलेज के अध्यक्ष मनरखन महतो ने द्वीप प्रज्वलित कर और केक काटकर की। इस अवसर पर संस्थान के प्रमुखों ने पैरामेडिकल क्षेत्र के महत्व पर अपने विचार साझा किए। अध्यक्ष मनरखन महतो ने कहा,पैरामेडिकल कर्मी हमारी पूरी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की रीढ़ की हड्डी हैं।

निदेशक मनोज कुमार महतो ने कहा, बिना किसी दिखावे के,निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करना ही पैरामेडिक्स की असली पहचान है। वहीं, प्राचार्य डॉ.डीके शर्मा ने कहा, यह दिन दुनिया भर के उन पैरामेडिक्स के अथक परिश्रम को सलाम करने और उनका आभार जताने का है, जो लगातार मानव जीवन की रक्षा कर रहे हैं। समारोह के दौरान कॉलेज के प्रशिक्षुओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। छात्रों ने एक मनमोहक समूह नृत्य पेश किया, साथ ही समाज को जागरूक करने के लिए नशामुक्ति पर एक शानदार नाटक का मंचन किया। ​कार्यक्रम के अगले चरण में, छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान (प्रैक्टिकल एक्सपोजर) देने के लिए सदर अस्पताल रांची के सेंट्रल लैब का शैक्षणिक दौरा कराया गया। वहां डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ. बिमलेश सिंह के निर्देश पर लैब तकनीशियन इंचार्ज संतोष कुमार मंडल और नीतीश कुमार ने छात्रों को विभिन्न विभागों के आधुनिक उपकरणों और उनकी कार्यशैली से अवगत कराया। ​इस अवसर पर मुख्य रूप से ट्रस्टी विरेन्द्रनाथ ओहदार, खुशबू सिंह, कृति काजल, प्रबंधक मुकेश कुमार, प्रशासिका मीना कुमारी, पूनम कुमारी सहित कॉलेज के सभी व्याख्यातागण और सैकड़ों प्रशिक्षु उपस्थित थे।

Spread the love