मनीष जैन ने दक्षिण पूर्व रेलवे के अपर महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण किया

NATIONAL

Eksandeshlive Desk

कोलकाता : मनीष जैन ने 17 जुलाई को दक्षिण पूर्व रेलवे के अपर महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वे मेट्रो रेलवे, कोलकाता में प्रधान मुख्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। मनीष जैन भारतीय रेल यांत्रिक अभियंता सेवा ;आईआरएसएमईद्ध के वर्ष 1990 बैच के अधिकारी हैं। जैन भारतीय रेल में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इनमें मुख्य रोलिंग स्टॉक इंजीनियर; कोचिंगद्ध, पूर्व रेलवे, मंडल रेल प्रबंधक, हावड़ा, पूर्व रेलवे, कार्यकारी निदेशकध्यांत्रिक अभियांत्रिकी; मालद्ध, रेलवे बोर्डए कार्यकारी निदेशकध्यांत्रिक अभियांत्रिकी; ट्रैक्शनद्ध, रेलवे बोर्डए मुख्य महाप्रबंधक, इरकॉन, ग्रुप जनरल मैनेजर; तकनीकीद्ध, कॉनकॉर, निदेशक, राष्ट्रीय रेल संग्रहालय, नई दिल्ली सहित भारतीय रेल के कई अन्य महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। मनीष जैन को रेल अभियांत्रिकी एवं रेल परिचालन से जुड़े विभिन्न विषयों का व्यापक ज्ञान तथा समृद्ध कार्यानुभव प्राप्त है। उन्होंने भारत एवं विदेशोंए जिनमें अमेरिका और कनाडा भी शामिल हैंए में अनेक प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लिया है। उन्हें खेलए चलचित्र और संगीत में विशेष रुचि है।

Spread the love