By sunil
रांची : राजधानी के कांके रोड प्रेमसंस से लेकर गांधी नगर तक रविवार की दोपहर अवागमन करने वालो को भारी जाम का सामना करना पड़ा। दोपहर 1.30 बजे से ही अचानक लगे इस लंबे ट्रैफिक जाम के कारण सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिली। इस रोड के एक लेन में यातायात पूरी तरह से रेंगता हुआ नजर आया। इस भारी जाम में फसने की वजह इस्कॉन की ओर से निकाली जा रही भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा थी।वही दूसरी आसमान के काले बादल व भारी बारिश से राहगीरो के बीच और समस्या देखने को मिली। रथ यात्रा के पावन अवसर पर भगवान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा जी के दर्शन के लिए सड़कों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। रथ को खींचने व भगवान की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग कांके रोड पर इकट्ठा हुए थे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सड़क पर चल रहे उत्सव के कारण सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देनजर इस रूट पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी हो गई थी। जाम की स्थिति को देखते हुए मौके पर ट्रैफिक पुलिस के जवान यातायात को सुचारू कराने के प्रयास में जुटे हुए थे।
