नेपाल में भारत सरकार की वित्तीय सहायता से विद्यालय भवन निर्माण का शिलान्यास

INTERNATIONAL

Ashutosh Jha

काठमांडू : नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रांत के कंचनपुर जिले की भीमदत्त नगरपालिका-10 स्थित श्री महेश्वर माध्यमिक विद्यालय भवन के निर्माण के लिए रविवार को आधारशिला का संयुक्त रूप से नेपाल के काठमांडू स्थित भारत के राजदूतावास के प्रथम सचिव बशिष्ठ नंदन तथा भीमदत्त नगरपालिका की उप-प्रमुख नीलम लेखक जोशी द्वारा शिलान्यास किया गया। विद्यालय भवन का निर्माण भारत सरकार की लगभग 1.90 करोड़ नेपाली रुपये की वित्तीय सहायता से किया जा रहा है।

यह उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना (एचआईसीडीपी) भीमदत्त नगरपालिका, कंचनपुर के माध्यम से कार्यान्वित की जाएगी। यह नेपाल के कंचनपुर जिले में कार्यान्वित की जा रही 11वीं एचआईसीडीपी परियोजना है। भीमदत्त नगरपालिका, कंचनपुर की उप-प्रमुख तथा अन्य हितधारकों ने भारत सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे विकासात्मक सहयोग की सराहना की और विश्वास व्यक्त किया कि नई आधारभूत संरचना भीमदत्त नगरपालिका के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए बेहतर शिक्षण-अधिगम वातावरण उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगी।

Spread the love