AMIT KUMAR
गम्हरिया/सरायकेला/खरसावां: झारखंड ऑफिसर टीचर एंड एम्प्लॉयी फेडरेशन (JHAROTEF), गम्हरिया प्रखंड के तत्वावधान में प्रखंड पुनर्गठन सह नवनियुक्त सहायक आचार्य स्वागत समारोह का आयोजन जिला अध्यक्ष संतोष कुमार महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए JHAROTEF के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित कुमार महतो ने संगठन की वर्तमान कार्ययोजना, भविष्य की रणनीतियों तथा शिक्षकों एवं कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विशेष रूप से शिक्षकों को MACP का लाभ प्रदान किए जाने की मांग को जोरदार ढंग से उठाते हुए कहा कि संगठन शिक्षकों एवं कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा हेतु निरंतर संघर्षरत है और आगे भी पूरी मजबूती के साथ अपनी लड़ाई जारी रखेगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में नवपदस्थापित लगभग 15 सहायक आचार्यों के स्वागत एवं सम्मान से हुई। सभी नवनियुक्त शिक्षकों को माला पहनाकर एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में जिला अध्यक्ष संतोष कुमार महतो ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षकों एवं कर्मचारियों का विश्वास JHAROTEF पर लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों को मजबूती से उठाने और उन्हें पूरा कराने में संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने सभी साथियों से संगठन के प्रति पूर्ण विश्वास बनाए रखने, सदस्यता ग्रहण करने तथा संगठन के प्रत्येक कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। जिला कोषाध्यक्ष हरे कृष्णा महतो ने संगठन के इतिहास, विभिन्न आंदोलनों तथा जिले में संगठन द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी उपस्थित सदस्यों को दी। वहीं जिला महिला प्रकोष्ठ की सचिव कल्पना महतो ने चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में प्रखंड कमेटी के पुनर्गठन की प्रक्रिया पर अपने विचार रखे। तत्पश्चात चुनाव पदाधिकारी श्री हरे कृष्णा महतो के नेतृत्व एवं जिला तथा प्रांतीय टीम की उपस्थिति में नई प्रखंड कमेटी का गठन किया गया।
नवनिर्वाचित प्रखंड कमेटी
- संरक्षक – मुकेश कुमार गुप्ता, अध्यक्ष – लम्बोदर महतो, उपाध्यक्ष – जगदीश चंद्र महतो, सचिव – सुरेंद्रनाथ सिंह, कोषाध्यक्ष – गोपाल सिंह सरदार, उपसचिव – अकलू हजाम और रीता मुंडा वहीं मीडिया प्रभारी अनुज कुमार सिंह को बनाया गया है।
चुनाव संपन्न होने के उपरांत जिला एवं प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दिलाया गया, जिस पर सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने एक स्वर में अपनी सहमति व्यक्त की। कार्यक्रम में कल्पना कुमारी, निशा महतो, रीता मुंडा, जगदीश चंद्र महतो, गोपाल सिंह सरदार, सुशांत कुमार, आदित्य देव, विजय महतो, सेवक लाल प्रमाणिक, खुदीराम सिंह, पत्थर नीलमोहन बेसरा, धर्मेंद्र महतो, अवनी कुमार, महाराज सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
