योग एक ऐसा दिया है जो हमें स्वस्थ रखता है: शशि प्रकाश झा

360° Ek Sandesh Live Health

ASHOK

रांची: रांची के बिशप स्कूल में सत्यानंद योग एसोसिएशन एवं श्री अरबिंदो आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय सत्यानंद ओपन योग चैंपियनशिप शनिवार से शुरू हुई। योग प्रतियोगिता का उद्घाटन अतिथि अभियान स्वास्थ्य निदेशक झारखंड के शशि प्रकाश झा, श्री अरविंदो सोसायटी हेसल शाखा रांची के सचिव रमेश भाई, राम स्वरूप रुंगटा, डा रुपम कुमारी, संजय कुमार झा, पंकज प्रसाद, आदित्य कुमार सिंह, आनंद सिंह, ओपी शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

मौके पर अभियान स्वास्थ्य निदेशक शशि प्रकाश झा ने कहा कि प्राचीन काल के ऋषि मुनि योग के महत्व को जानते थे इसलिए वह सदा स्वस्थ रहते थे। हमारे प्रधानमंत्री ने भी योग को बहुत बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा स्वास्थ्य ही धन है, यह बात वही जान सकता है जो कभी बीमार पड़ा हो योग एक ऐसा दिया है जो हमें स्वस्थ रखता है। पहले हम प्रकृति के बीच में रहते थे इसलिए बीमार कम पढते थे लेकिन आज यह संभव नहीं है इसलिए योग ही आज एक ऐसी पद्धति है जो हमें हर तरह से स्वस्थ रखता है।
अगर हम योग का वास्तविक मतलब देखते हैं तो पाते हैं कि योग का मतलब है जोड़ना अगर आज हम योग कर करते हैं तो कल दूसरा करेगा परसों तीसरा करेगा इस तरह से इसका विस्तार होता है। उद्घाटन के मौके पर संस्था के नन्हे मुन्ने छोटे-छोटे बच्चे योग प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानों से विभिन्न आयु वर्गों में लगभग 400 से ऊपर प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। दो दिवसीय योग प्रतियोगिता के अलावा पेंटिंग, निबंध, रंगोली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता झारखंड के निर्णयाको के सहयोग से सफल बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उद्घाटन के मौके पर रांची की अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक जो वर्तमान में कुवैत में प्रशिक्षक के रूप में कार्य कर रही सलोनी कुमारी को अर्जुन समिति की ओर से सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता के पहले दिन सीनियर वर्ग के योग प्रतियोगिता आयोजित की गई। दूसरे दिन प्रतियोगिता सुबह आठ बजे से शुरू होगा। इससे पूर्व संस्था के निर्देशक आदित्य कुमार सिंह एवं सचिव रूपम कुमारी में आगुंतकों का स्वागत किया। मौके पर आदित्य सिंह, डॉ रूपम सिंह, अमरेंद्र कुमार विकल, सुशीत बनर्जी, निक्की रानी, अन्नु झा, सीमा राय, कुमार सुजीत, सुनील कुमार, रवि रंजन, विवेक कुमार, निक्की कुमारी, अनुपम कुमारी, अभिषेक कुमार सहित योग प्रेमी, योग प्रशिक्षक उपस्थित थे।

Spread the love