SUNIL KUMAR VERMA
रांची: श्रीराम सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति व केंद्रीय अध्यक्ष संत पीताम्बर महाराज ने सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय नामकुम निवासी अखिलेश कुमार को ट्रस्ट का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया है।
ट्रस्ट की ओर से 22 अगस्त 2026 को जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि अखिलेश कुमार की निरंतर सामाजिक सहभागिता, समर्पण और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में अखिलेश कुमार ट्रस्ट के राष्ट्रीय स्तर पर संचालित अभियानों एवं सामाजिक कार्यों के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इनमें अन्नपूर्णा सेवा, गौ-सेवा, दिव्यांग सहायता एवं शिक्षा सहित अन्य सामाजिक कार्यक्रम शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न राज्यों एवं जिलों में ट्रस्ट की नई शाखाओं व समितियों के गठन, उनके कार्यों में समन्वय तथा संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी भी होगी। ट्रस्ट ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में संस्था के सेवा कार्यों का देशभर में विस्तार होगा और समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सहायता पहुंचाने का अभियान और मजबूत होगा।
