बच्चों के बीच शैक्षणिक किट का किया गया वितरण

360° Education Ek Sandesh Live

अशोक अनन्त

लावालौंग(चतरा): कोलकोले पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय चुक्कू में बच्चों के बीच शैक्षणिक किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के बीच पेंसिल, पेन, रबर, कटर समेत अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री एवं इंस्ट्रूमेंट बॉक्स का वितरण किया गया। शैक्षणिक सामग्री मिलने पर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे और बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए नियमित रूप से विद्यालय आने तथा मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कोलकोले पंचायत के मुखिया राजेश कुमार साव भी मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। इस तरह की पहल से जरूरतमंद विद्यार्थियों को पढ़ाई में मदद मिलेगी और उनका मनोबल बढ़ेगा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में बच्चों और शिक्षकों के बीच उत्साहपूर्ण माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

Spread the love