Md Washim Ahmad
बालूमाथ (लातेहार): पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत बा सआदत के मुबारक मौके पर मुस्लिम यूथ कमेटी, बालूमाथ द्वारा प्रखंड मुख्यालय स्थित होटल रोज गार्डन में एक भव्य मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समाज के विभिन्न वर्गों से पहुंचे 200 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने फीता काटकर किया।
मानवता की सेवा ही सच्चा धर्म: एसपी कुमार गौरव
बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी कुमार गौरव ने कहा कि युवा हमेशा से समाज के सच्चे संदेशवाहक रहे हैं और बालूमाथ के युवा अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पवित्र अवसर पर रक्तदान जैसा नेक कार्य मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। इसके साथ ही कमेटी द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए हेलमेट वितरण करने और महिलाओं द्वारा रक्तदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की उन्होंने विशेष सराहना की।
अतिथियों व रक्तदाताओं का हुआ सम्मान
कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम यूथ कमेटी के अध्यक्ष मुजम्मिल हुसैन एवं सचिव मो. इमरान ने एसपी कुमार गौरव को पुष्पगुच्छ, मोमेंटो व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इसके अलावा 47 बार रक्तदान करने वाले वरिष्ठ पत्रकार जावेद अख्तर को कमेटी द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि एसडीपीओ उमेश कुमार सिंह, अंचल अधिकारी कामेश्वर राम, पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा, एसआई गौतम कुमार, विधायक प्रतिनिधि शैलेश कुमार सिंह, कृष्णा यादव, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू, रीना उरांव, अंजुमन सदर हाजी शब्बीर, सेक्रेटरी मौलाना जियाउल्लाह और मो. शमीम का अभिनंदन किया गया। एसपी द्वारा महिला रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट एवं उपहार तथा कमेटी के सदस्यों को मेडल व मोमेंटो देकर हौसला बढ़ाया गया। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष कमरुल आरफी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन सचिव मो. इमरान ने प्रस्तुत किया।
आयोजन को सफल बनाने में इनकी रही अहम भूमिका
शिविर को सफल बनाने में आबिद हसन, मो. नौशाद, मो. नईम, जफर इकबाल, मो. तौफीक, हाजी आफताब आलम (पुटून), मो. शाहनवाज आलम,मोo आमीर हयात, मौलाना जुबेर काशमी, फिरोज कुरैशी, मो. मीनू, मो. एहसान, जमील अख्तर राजू, पप्पू कुरैशी, मो. इमरान मजीद, अफरोज आलम, सुहैल अख्तर, मो. आकिब खान, मुन्ना खान, नौशाद ढुलवाही, मुजम्मिल अख्तर, सरफराज हाशमी, मो. तौफीक (लड्डू) सहित कमेटी के सभी पदाधिकारियों व सक्रिय सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
