सांप के काटने से महिला की मृत्यु, मुखिया के निर्देश पर मिली राहत सामग्री

360° Ek Sandesh Live

VISHNU KANT LAHA

सिल्ली: सिल्ली प्रखंड अंतर्गत रामपुर, गाझा निवासी रमेश मुंडा की मां बदुला देवी का पिछले दिनों जहरिला साँप के काटने से देहांत हो गया। मुखिया माया देवी के निर्देश पर राहुल कुमार की ओर से उनके श्राद्धकर्म पर घर जा कर उनके परिवार वालो से मुलाक़ात कर खाद्य सामग्री एवं आर्थिक सहयोग किया गया। बताते चले की ग्रामीण क्षेत्र के लोग जानकारी के अभाव में दो गलतियां कर बैठते हैं। पहला गलती अस्पताल के जगह झाड़ फूंक के चक्कर में पड़ जाते हैं। दूसरा गलती मृत व्यक्ति का पोस्टमार्टम कराने से बचते हैं जिसके कारण मुआवजा राशि नहीं मिल पाता है। सांप के काटने पर या आकाशीय बिजली गिरने पर किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है तो संबंधित विभाग (आपदा राहत कोष) के द्वारा लगभग 4 से 5 लख रुपए तक की मुआवजा राशि का प्रावधान है। 

Spread the love