चतरा जिला फोटोग्राफी एसोसिएशन के चुनाव का बिगुल बजा, 6 सितंबर को होगा मतदान

360° Ek Sandesh Live

रिपोर्ट -अशोक अनन्त
चतरा। झारखंड फोटोग्राफी एसोसिएशन सेंट्रल ने चतरा जिला फोटोग्राफी एसोसिएशन के पदों के लिए चुनावी बिगुल फूंक दिया है। एसोसिएशन की ओर से आधिकारिक रूप से चुनाव की घोषणा कर दी गई है। आगामी 6 सितंबर को मतदान होना तय हुआ है। चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सफल बनाने के लिए चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत खढअउ चुनाव आयोग की छायाकार टीम समीक्षा बैठक करने हंटरगंज प्रखण्ड के घंघरी ररश्ट स्कूल पहुँचकर प्रखण्ड के फोटोग्राफरों के बीच एक अहम बैठक की। बैठक का संचालन जिला मिडिया प्रभारी अशोक अनन्त ने किया।टीम ने सभी फोटोग्राफर्स मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित व जागरूक किया।
1 से 4 सितंबर तक होगा नामांकन चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवार 1 सितंबर से 4 सितंबर तक अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। इस चुनाव में मुख्य रूप से चार प्रमुख पदों के लिए मुकाबला होगा: अध्यक्ष,सचिव,कोषाध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष. नामांकन और मतदान के लिए जरूरी नियम चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों और मतदाताओं के लिए सख्त नियम व शर्तें तय की हैं जिसके लिए सर्व प्रथम सक्रिय सदस्यता अनिवार्य: उम्मीदवार के पास दाखिला पर्ची प्रपत्र खरीदने के लिए स्थानीय मतदाता पत्र (कऊ) अपडेटेड होना चाहिए। यानी संस्था की सक्रिय सदस्यता का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।मतदान के लिए पहचान पत्र: मतदान के दिन वोट डालने के लिए सभी मतदाताओं के पास एसोसिएशन का सदस्यता पहचान पत्र होना अनिवार्य होगा। बिना आईडी कार्ड के वोट डालने की अनुमति नहीं मिलेगी। चुनावी सरगर्मियां तेज, सस्पेंस बरकरार चुनाव की तारीखों के एलान के बाद एसोसिएशन के सदस्यों में उत्साह है। हालांकि, अभी तक उम्मीदवारों ने खुलकर अपनी उम्मीदवारी स्पष्ट नहीं की है। अंदरूनी स्तर पर जोड़-तोड़ और रणनीतियां बनाई जा रही हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले एक-दो दिनों में चुनावी मैदान की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी। हंंटरगंंज पहूँचा चुनाव आयोग की टीम शत-प्रतिशत मतदान की अपील स्वच्छ और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य स चुनाव आयोग की टीम जिले से हंटरगंज उतरी। आयोग ने समीक्षा बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया और मतदाता जागरूकता अभियान को गति दी।बैठक की अध्यक्षता जिले के पूर्व उपाध्यक्ष व वरिष्ठ छायाकार कृष्णा प्रजापति ने किया। बैठक में मुख्य रूप से कार्यकारी जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार,उपाध्यक्ष सोनु कुमार,सह कोषाध्यक्ष निलेश उर्फ साहब जी,संतन जी,पूर्व कोषाध्यक्ष राकेश कुमार,नगर एसोसिएशन से भीम जी तथा धरम जी उपस्थित रहे। आयोग के पदाधिकारियों ने आगामी सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे स्वतंत्र छायांकन के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और 6 सितंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग कर शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करें।मौके पर प्रखण्ड अध्यक्ष सुनील प्रजापति, सचिव मनोज जी एवं कोषाध्यक्ष प्रीतम गुप्ता,उपाध्यक्ष लल्लू आर्ट,छायाकार पिन्टु,सोनु,पंकज,अमित, प्रिंस, सुदामा,राजेश,विक्की,रवि,उमेश समेत सैकड़ो फोटोग्राफर उपस्थित हुए।

Spread the love