मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्रहित और जनभागीदारी का संदेश:पवन तिग्गा

360° Ek Sandesh Live

लोहरदगा: रविवार को लोहरदगा जिला में भाजपा पार्टी के युवा नेता पवन तिग्गा की अध्यक्षता में लोहरदगा विधानसभा बूथ संख्या 205 ग्राम हेन्दलासो दुर्गा मंदिर प्रांगण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’का 137वें संस्करण लाइव प्रसारण देशभर के लोगों ने सुना। इस अवसर पर जिला भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री जी के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में नशामुक्त भारत के निर्माण, युवाओं को नशे से दूर रखने, स्वच्छता एवं जनभागीदारी को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने ने कहा कि देश के विकास में सरकार के साथ-साथ समाज और प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री ने ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने का आह्वान करते हुए देशवासियों से स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने महिला सशक्तीकरण और पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से आगे बढ़ रही महिलाओं की सफलता का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में महिलाएं इस योजना का लाभ लेकर अपने छोटे कारोबार को मजबूत कर रही हैं। श्री मोदी ने युवाओं में सकारात्मक सोच, नवाचार और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने तकनीक के माध्यम से भारतीय इतिहास और विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने वाली पहलों की सराहना की। इस अवसर पर भाजपा नेता पवन तिग्गा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को जोड़ने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री जी द्वारा दिए गए संदेशों को प्रत्येक कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेगा। उपस्थित लोग अशोक कुमार चौहान, अशोक सिंह, सुमित वर्मा, दीपक चौधरी,आकाश चौधरी, विकास साहू, दीनू कुमार साहू, नितेश साहू, मनोज राम, अंगनु भगत, नंद कुमार साहू, बैजनाथ वर्मा, अजय राय, सूरज कुमार वर्मा आदि लोग उपस्थित थे।

Spread the love