रांची। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को भारतीय युवा कांग्रेस की मुहिम बेहतर शहर, मेरा शहर मेरा हक की शुरूआत की गई। रांची महानगर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव सिंह ने अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि इसके तहत युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता रांची नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जाकर लोगों की समस्याओं की जानकारी लेंगे। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत एक सूची तैयार की गई है। इसमें कचरा उठाव, सड़क और नाली की स्थिति, जलजमाव एवं स्वच्छ पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को शामिल किया गया है। कार्यकतार्ओं से सुझाव और शिकायतें लेकर उन्हें लिखित रूप से निगम के पदाधिकारियों और नगर आयुक्त के समक्ष रखा जायेगा। गौरव सिंह ने कहा कि रांची नगर निगम में कार्यरत कर्मचारियों के अधिकारों की लड़ाई भी युवा कांग्रेस लड़ेगी। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर संगठन आंदोलन करेगा। मौके पर अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
