Reports -अशोक अनन्त
हंटरगंज (चतरा) इंसानियत को शर्मशार और मानवता को झकझोर देने वाली बेहद ही दर्दनाक खबर सामने आई है,जहाँ भूख से तड़पकर एक अज्ञात मानसिक विक्षिप्त महिला की मौत हो गई।घटना मंगलवार सुबह की है,मार्निंग वाल्क करने वाले लोगों ने देखा की रामनारायण कॉलेज के स्टेडियम के बाहर गेट पर एक महिला मृत अवस्था में है।मुख्य गेट के बाहर महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। वह पिछले कई दिनों से भोजन की तलाश में सड़कों पर भटकती देखी जा रही थी। आशंका है कि भीषण भूख और खाना न मिलने के कारण ही उसने दम तोड़ दिया।कॉलेज और स्टेडियम जैसी प्रमुख सार्वजनिक जगह पर हुई इस हृदयविदारक घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था और हमारी सामाजिक संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह पूरी घटना हंटरगंज के डुमरी इलाके की है।सूचना के बाद राम नारायण मेमोरियल कॉलेज के स्टेडियम मे भीड इकट्ठा हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और अब महिला की शिनाख्त के साथ-साथ पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई है।
