बाजार में चोरी पर नकेल कसने थाना प्रभारी ने ​माइकिंग कर दी चेतावनी

360° Crime Ek Sandesh Live

MUSTFA

मेसरा (रांची): बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र स्थित बीआईटी मोड़ हाट में लगातार हो रही बाइक व मोबाइल चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। चोरी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी अजय कुमार दास ने स्वयं पुलिस वाहन से माइकिंग कर दिनभर सघन जागरूकता अभियान चलाया। थाना प्रभारी ने बीआईटी मोड़ बाजार व विकास चौक क्षेत्र में लोगों से अपने कीमती सामानों के प्रति सतर्क रहने और सड़कों पर बेतरतीब पार्किंग न करने की अपील की।

उन्होंने स्पष्ट किया कि लोगों की थोड़ी सी असावधानी और जहां-तहां वाहन खड़े करने से न केवल भीषण जाम लगता है,बल्कि चोर भी आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। ​अपराधियों को चेतावनी: हाट में सक्रिय चोरों और असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। विकास चौक व बाजार की मुख्य सड़कों को बाधित करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। हाट को अपराध-मुक्त व सुव्यवस्थित बनाने के लिए गश्त और माइकिंग की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। ​पुलिस की इस त्वरित व पारदर्शी कार्यशैली की स्थानीय व्यापारियों और आम जनता ने भूरि-भूरि प्रशंसा की है। इस पहल से नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ है।

Spread the love