अशोक अनन्त
टंंडवा (चतरा): परियोजना पहूँचे बी. सांई राम, तकनीकी निदेशक चंद्रशेखर तिवारी और सीएमडी निलेन्दु सिंह ने समीक्षात्मक बैठक में कोयले के उत्पादन और डिस्पैच में आई भारी गिरावट एवं बड़े पैमाने पर हो रहे कोयला चोरी की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुवे सख्त रुख अपनाया एवं परियोजना पदाधिकारी को जोरदार फटकार लगाये। सूत्रों की मानें तो ग्रामीणों ने बड़े पैमाने पर कोयला चोरी होने की कई शिकायतें पीएमओ एवं सीवीओ कार्यालय समेत कोल मंत्रालय व केंद्रीय जांच एजेंसियों को वीडीयो- फुटेज व अन्य वांछित साक्ष्य संलग्न कर भेजे थे। सोशल मीडिया में भी आमजनों की शिकायतें जहां लगातार वायरल हो रही थी वहीं आधिकारिक तौर पर उत्पादन तथा डिस्पैच में आई भारी गिरावट से आर्थिक नुकसान भी हो रहा था।
बताया जाता है कि सीसीएल महकमा तमाम गतिविधियों पर पैनी नजर बनाये हुवे सशंकित था। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो कोयला चोरी रोकने के लिये संदिग्ध प्वाइंट पर नियंत्रण के लिये सीआइएसएफ बलों की प्रतिनियुक्ति तत्काल करने के निर्देश दिये गये हैं। वहीं टेरर फंडिंग और रिश्वतखोरी में केंद्रीय एजेंसियों के हाथों पिछले कई गिरफ्तारियों से बदनाम हो चुके परियोजना क्षेत्र में अब किसी भी तरह के अवांछित गतिविधियों पर सख्त विभागीय कार्रवाई की चेतावनी पीओ सत्येन्द्र सिंह को दी गई है।
