सिमडेगा। वनवासी कल्याण केंद्र की प्रखंड इकाई बोलबा की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को अपराह्न 2 बजे केसरी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई । बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रखंड स्तर पर संगठन को मजबूत करना समिति का गठन एवं विस्तार करना तथा वनवासी समाज के बीच शिक्षा स्वास्थ्य संस्कार संस्कृति धर्म जागरण सामाजिक जागरण ग्राम विकास अन्य गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ना। बैठक में मुख्य रूप से प्रांत संगठन मंत्री सुशील मरांडी प्रांत खेलकूद प्रमुख डोमन चंद्र महतो गुमला विभाग संगठन मंत्री खेतु नायक सलडेगा संकुल प्रमुख संतोष दास संतोष दास उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत संगठन मंत्री सुशील मरांडी वनवासी कल्याण आश्रम के इतिहास उद्देश्य एवं संगठन निर्माण की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वनवासी कल्याण आश्रम की स्थापना 26 दिसंबर 1952 को जसपुर में बाला साहब देशपांडे के प्रयास से हुई। प्रारंभ में छोटी प्रयास छात्रावास एवं शिक्षा से हुई धीरे-धीरे यह वट वृक्ष की तरह सेवा कार्य में भी पूरे भारतवर्ष में फैल गया। उन्होंने बताया वनवासी समाज के सर्वांगीण विकास आत्मनिर्भर शिक्षा स्वास्थ्य सामाजिक जागरण और उनकी समृद्धि लोक संस्कृति एवं परंपराओं का संरक्षण के लिए समाज के साथ मिलकर कार्य करना। संगठन शिक्षा छात्रावास चिकित्सा खेलकूद कृषि विकास ग्राम विकास महिला एवं युवा कार्य श्रद्धा जागरण तथा संस्कृति संरक्षण जैसे विभिन्न आयामों के माध्यम से सेवा कार्य करता है। प्रान्त संगठन मंत्री ने कहा केवल किसी एक क्षेत्र में विकास से समाज का संपूर्ण विकास संभव नहीं इसलिए संगठन द्वारा शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य खेलकूद आत्मनिर्भर को भी विशेष ध्यान दिया गया। उन्होंने कार्यकतार्ओं को गांव-गांव जाकर वनवासी समाज की आवश्यकताओं को समझना और सेवा भाव से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन का कार्य किसी विशेष व्यक्ति तक सीमित नहीं है बल्कि सामूहिक सहभागिता और समर्पित कार्यकतार्ओं के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने का प्रयास है। सर्वसमिति से नई समिति में अध्यक्ष हीरालाल प्रधान उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह सचिव युगल बेहरा सहसचिव धनेश्वर सिंह कोषाध्यक्ष दिलीप राम श्रद्धा जागरण प्रमुख मोतीराम सेनापति खेलकूद प्रमुख रणथू मोदी हितरक्षा प्रमुख चंद्रशेखर सेनापति सुरक्षा मंच प्रमुख सोमारू सिंह शिक्षा प्रमुख किशोर कुमार सिंह चिकित्सा प्रमुख पारसमणी दास पर्यावरण प्रमुख गौरी शंकर सिंह स्वच्छता प्रमुख विश्राम प्रधान लोक कला प्रमुख ललन सिंह महिला प्रमुख एलीशा एक्का फुलमनी कुमारी युवा प्रमुख जगरनाथ सिंह सदस्य कृष्णा लोहारा मधुसूदन सिंह कमलजीत सिंह ललन मांझी संरक्षक केसरी सिंह और टकबर सिंह।
गांव गांव तक सेवा कार्य पहुंचने का संकल्प बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बोलबा प्रखंड में संगठन मजबूत बनाकर वनवासी समाज के बीच सेवा कार्य व्यापक रूप से जोर दिया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने युवा को खेलकूद से जोड़ने महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने एवं पर्यावरण स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने तथा स्थानीय लोक कला एवं संस्कृति के संरक्षण के लिए जोर दिया गया।
