रांची। रिम्स में शुक्रवार को बेहतर जीवन जीने की कला विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।मौके पर रिम्स निदेशक ने कहा कि स्वस्थ जीवन केवल बीमारी से मुक्त रहना नहीं है, बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक प्रसन्नता, सकारात्मक सोच और संतुलित जीवनशैली भी जरूरी है। ऐसे कार्यक्रम चिकित्सकों और कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हैं। यह कार्यक्रम ‘आपके अनमोल स्वास्थ्य’ के नाम समर्पित था।कार्यक्रम में रिम्स निदेशक, चिकित्सा अधीक्षक, विभागाध्यक्ष, अधिकारी, बड़ी संख्या में चिकित्सक, शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।मुख्य वक्ता 73 वर्षीय अरुण ऋषि ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि वे पिछले 47 साल से किसी बीमारी से ग्रसित नहीं हुए हैं। उन्होंने अनुशासित दिनचर्या, सकारात्मक सोच और स्वास्थ्य के प्रति सजगता पर जोर दिया।उनकी सरल और प्रेरणादायक प्रस्तुति ने सभी को प्रभावित किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य और दीर्घायु पर संवाद भी हुआ और मनोरंजन का भी समावेश रहा, जिससे माहौल जीवंत बना रहा।
