जलडेगा खड़िया टोली में अवैध शराब के खिलाफ जलडेगा पुलिस का शिकंजा, 80 किलो जावा महुआ नष्ट

360° Entertainment

जलडेगा :अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ जलडेगा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के खड़िया टोली में छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान शराब तैयार करने के लिए रखा गया करीब 80 किलो जावा महुआ बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआई सुशील शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खड़िया टोली में दबिश दी। टीम के पहुंचते ही अवैध शराब निर्माण से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर मौजूद शराब निर्माण में प्रयुक्त जावा महुआ को नष्ट करते हुए अवैध शराब बनाने के प्रयास को विफल कर दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ग्रामीणों को स्पष्ट चेतावनी दी कि अवैध रूप से शराब बनाना, बेचना अथवा इस कारोबार में किसी भी प्रकार से सहयोग करना कानूनन अपराध है। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love