एसआईआर को लेकर प्रज्ञा केंद्र संचालकों के साथ गुगल मीट के माध्यम से हुई बैठक

360° Ek Sandesh Live


अशोक अनन्त
चतरा । मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के सफल व पारदर्शी क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को चतरा जिले के प्रज्ञा केंद्र व सीएससी संचालकों के साथ गुगल मीट के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, झारखण्ड, राँची एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, चतरा श्री रवि आनंद के निदेशानुसार किया गया। बैठक की अध्यक्षता उप निर्वाचन पदाधिकारी, चतरा श्री रवींद्र कुमार द्वारा की गई। बैठक में एसआईआर 2026 के तहत आॅनलाइन आवेदन एवं दस्तावेजों के सत्यापन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर संचालकों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। उप निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर दस्तावेजों से छेड़छाड़, फजीर्वाड़ा अथवा गलत दस्तावेज को वैध दर्शाकर आॅनलाइन आवेदन करने की अनुमति नहीं होगी। बैठक में वर्ष 2003 की मतदाता सूची के संबंध में विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया। संचालकों को निर्देशित किया गया कि उपलब्ध अभिलेखों का उपयोग निर्धारित दिशा-निदेर्शों के अनुरूप ही किया जाए तथा मतदाता सूची में किसी प्रकार का अनधिकृत संशोधन, छेड़छाड़ अथवा फजीर्वाड़ा न किया जाए। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि किसी भी विदेशी नागरिक का नाम अथवा किसी फर्जी व्यक्ति के दस्तावेज को गलत तरीके से शामिल नहीं किया जाए। यदि किसी आवेदक या उसके द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज संदिग्ध अथवा फर्जी प्रतीत होते हैं, तो ऐसे आवेदन को आॅनलाइन दर्ज नहीं किया जाएगा तथा इसकी सूचना तत्काल संबंधित पदाधिकारी को दी जाएगी। एसआईआर के अंतर्गत खतियान के साथ वंशावली अथवा पारिवारिक सूची संलग्न होने की स्थिति में संबंधित अंचल अधिकारी द्वारा सत्यापन किए जाने के पश्चात ही आवेदन को आॅनलाइन करने का निर्देश दिया गया। संचालकों को दस्तावेजों की जांच में पूरी सावधानी एवं निर्धारित प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।
बैठक में सभी प्रज्ञा केंद्र एवं अन्य संबंधित केंद्र संचालकों को निर्देश दिया गया कि वे उपर्युक्त सभी दिशा-निदेर्शों का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर अनियमितता, फजीर्वाड़ा अथवा निर्वाचन संबंधी निदेर्शों की अवहेलना में संलिप्तता पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध इठर के प्रावधानों के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, चतरा एवं उरउ जिला प्रबंधक, चतरा द्वारा दिए गए आवश्यक निदेर्शों तथा विभाग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निदेर्शों का भी सावधानीपूर्वक एवं अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी कौस्तव सरकार, चतरा जिले के सीएससी मैनेजर प्रेम प्रताप सिंह,विभिन्न प्रज्ञा केंद्र संचालक समेत अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Spread the love