डीयूएसयू चुनाव से पहले एनएसयूआई कार्यालय पहुंचे सांसद सुखदेव भगत, छात्रों का बढ़ाया हौसला

360° Ek Sandesh Live

News By Nutan Kachhap

लोहरदगा: लोहरदगा लोकसभा के सांसद एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सुखदेव भगत मंगलवार को छात्रों का हौसला बढ़ाने के लिए दिल्ली स्थित एनएसयूआई के केंद्रीय कार्यालय पहुँचे। गौरतलब है कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ का चुनाव 18 सितंबर 2026 को होने जा रहा है। जिसको लेकर एनएसयूआई कार्यालय में दिन-रात तैयारी चल रही है। एनएसयूआई के कार्यकर्ता और छात्र नेता वहाँ बैठकर चुनाव के लिए पर्ची बना रहे थे, पोस्टर तैयार कर रहे थे। इसी बीच सांसद सुखदेव भगत अचानक कार्यालय पहुँचे। उन्होंने वहाँ मौजूद सभी छात्र नेताओं से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया और चुनावी तैयारी का जायजा लिया। आप सभी देश का भविष्य हैं। एनएसयूआई सिर्फ एक छात्र संगठन नहीं है, बल्कि सब छात्रों को लेकर चलने वाली छात्र संगठन है। 18 सितंबर को होने वाला डीयूएसयू चुनाव सिर्फ दिल्ली विश्वविद्यालय का चुनाव नहीं है, यह नफरत बनाम मोहब्बत की लड़ाई है। एबीवीपी की नफरत की राजनीति को ठरवक की मोहब्बत की राजनीति से हराना है।इसके बाद सांसद सुखदेव भगत ने खुद कुर्सी पर बैठकर छात्रों के साथ पर्ची बनाई। यह देखकर वहाँ मौजूद सभी छात्रों में भारी जोश गया।

Spread the love