Eksandeshlive Desk
रांची: झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ त्रिपाठी गुट की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को महासंघ कार्यालय में विनीत कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में राज्य सरकार के द्वारा लेखा संवर्ग के कर्मचारियों का पद मरणशील घोषित करने के साथ-साथ विभिन्न संवर्गों का पद समाप्त करने की प्रक्रिया का विरोध प्रकट किया गया। जल संसाधन विभाग द्वारा कार्यालय को समाप्त करने की प्रक्रिया, लिपिकी संवर्ग के नियमावली में प्रधान सहायक के पद को समाप्त करने पर पर खेद प्रकट किया गया।
साथ ही महासंघ द्वारा मांग किया गया कि कार्य विभाग के लिपिक का नियमावली समाहरणालय संवर्ग के नियमावली के तर्ज पर पुनः तैयार किया जाए। उक्त नियमावली को तैयार करने हेतु महासंघ का शिष्टमंडल मंडल बहुत ही जल्द कार्मिक विभाग के सचिव एवं नियमावली के लिए बनाए गए कमेटी से मिलकर वार्ता करेगी। बैठक में मुख्य संरक्षक धर्मराज तिवारी, महासचिव राजाराम सिंह, सम्मानित अध्यक्ष विमल कुमार सिंह, संरक्षक शिवाकांत झा, संयुक्त सचिव प्रणव शंकर, शिव शंकर पांडे, के अलावा हजारीबाग, डाल्टनगंज, रांची, जमशेदपुर एवं विभिन्न जिलों से काफी संख्या में कर्मचारी उपस्थित हुए।
