अशोक अनन्त
हंटरगंज (चतरा) एकल विद्यालय अभियान के तत्वाधान में आज हंटरगंज प्रखंड अंतर्गत विद्यालय ग्राम घंघरी में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस अवसर पर जोरी भाजपा महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गायत्री देवी ने बच्चों और ग्रामीणों को आयुर्वेद के महत्व, इसके इतिहास और दैनिक जीवन में इसके उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद हमारे ऋषि-मुनियों की देन है और तुलसी, आंवला, नीम जैसे औषधीय पौधे हमारे स्वास्थ्य के लिए वरदान हैं।कार्यक्रम के अंत में औषधीय पौधा तुलसी का रोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण और आयुर्वेद को अपनाने का संदेश दिया गया।BXमौके पर ग्राम समिति अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में अपनी संस्कृति और परंपरा के प्रति जागरूकता बढ़ती है। अंचल गतिविधि प्रमुख मोहित महतो ने एकल अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला व आचार्य रिंकी देवी इस अवसर पर गांव के दर्जनों महिला, पुरुष और स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
