अशोक अनन्त
चतरा: मनोरंजन के क्षेत्र में चतरा जिले के लोगों के लिए जल्द ही एक नई सौगात मिलने जा रही है। जिला प्रशासन की पहल पर शहर में पिक्चर टाइम हॉल का निर्माण किया गया है। खास बात यह है कि यह पारंपरिक भवन की बजाय हवा से तैयार किए गए गुब्बारेनुमा स्ट्रक्चर में बनाया गया है,जो अपने आप में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।इस थिएटर में दर्शकों के लिए फुल एसी की सुविधा के साथ करीब 140 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं सिनेमा देखने के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए डॉल्बी साउंड सिस्टम भी लगाया गया है। यानी छोटे शहर में दर्शकों को आधुनिक सिनेमा हॉल जैसा अनुभव देने की तैयारी है।पिक्चर टाइम हॉल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और अब इसे जल्द ही चतरा के आम लोगों के लिए खोले जाने की तैयारी है। इसके शुरू होने के बाद जिले के लोगों, खासकर युवाओं और परिवारों को मनोरंजन के लिए एक नया विकल्प मिलेगा।गुब्बारे जैसी अनोखी संरचना, एसी की ठंडी हवा और डॉल्बी साउंड चतरा में सिनेमा देखने का अंदाज जल्द बदलने वाला है।
