Ranchi भाजपा झारखंड प्रदेश के सह मीडिया प्रभारी अजय राय ने गजेंद्र पटेल को झारखंड प्रदेश प्रभारी तथा श्री सौरभ सिंह एवं निवेदिता सिंह को सह-प्रभारी बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी हैं।श्री राय ने कहा कि तीनों नेताओं के अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का लाभ झारखंड भाजपा को मिलेगा। उनके मार्गदर्शन में प्रदेश संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा कार्यकतार्ओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड के वरिष्ठ नेताओं डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा एवं श्री अनंत ओझा को उत्तर प्रदेश जैसे महत्वपूर्ण राज्य की संगठनात्मक जिम्मेदारी मिलना झारखंड भाजपा के लिए गौरव की बात है। दोनों नेताओं के लंबे संगठनात्मक अनुभव का लाभ उत्तर प्रदेश में पार्टी को मिलेगा।
