रामगढ़ : कैंट स्थित ब्रह्मर्षि धर्मशाला में बुधवार को ब्रह्मर्षि परिषद के तत्वावधान में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पूरी श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरूआत दिनकर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किए,उन्हें नमन करने के साथ हुई। इस अवसर पर वक्ताओं ने राष्ट्रकवि के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। ब्रह्मर्षि परिषद अध्यक्ष ने कहा कि दिनकर न केवल क्रांति के अप्रतिम कवि थे, बल्कि एक महान स्वतंत्रता सेनानी भी थे। दिनकर जी ने अपनी ओजस्वी लेखनी और कविताओं के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान राष्ट्र को जगाने का ऐतिहासिक कार्य किया। प्रो. संजय सिंह ने कहा कि उनकी रचनाओं ने देशवासियों में राष्ट्रभक्ति का संचार कर स्वाधीनता संग्राम को नई ऊर्जा और शक्ति प्रदान की।
?कार्यक्रम में ब्रह्मर्षि परिषद के अध्यक्ष अजय मिश्रा, संरक्षक प्रो. संजय सिंह, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र कुमार शर्मा और सदस्य संत सिंह सहित कई अन्य सदस्य व स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने दिनकर जी के विचारों को नमन कर उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।
