मांडू/रामगढ़: मांडू वन के सीमावर्ती क्षेत्रों में नोनिया बेड़ा जंगल में भारी मात्रा में कोयला जमा मिला है। मौके की तस्वीरों में जंगल के बीच सड़क किनारे कोयले के कई बड़े ढेर साफ दिखाई दे रहे हैं। कोयला इस तरह खुले में जमा मिलने से अवैध कोयला कारोबार को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वन क्षेत्र में बड़ी मात्रा में कोयला जमा मिलने से यह सवाल उठ रहा है कि आखिर जंगल के अंदर कोयला कहां से लाया गया और इसे किस उद्देश्य से यहां रखा गया है। कोयले को यहां से अन्य स्थानों पर ले जाने की आशंका भी जताई जा रही है। मामले को लेकर वन विभाग और प्रशासन से तत्काल स्थल जांच कराने की मांग की जा रही है। साथ ही कोयले के स्रोत और इसे जमा करने वालों की पहचान कर पूरे मामले की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग उठ रही है।
