बिनोद बाबू के सपनों का झारखंड बनाने के लिए शिक्षा, रोजगार और भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक पहल जरूरी : सुदेश महतो

360° Ek Sandesh Live

रांची। झारखंड आंदोलन के पुरोधा व समाज सुधारक बिनोद बिहारी महतो तथा पूर्व सांसद व पूर्व विधायक स्व. राज किशोर महतो की जयंती के अवसर पर आजसू पार्टी मुख्यालय, रांची में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर दोनों विभूतियों को नमन किया गया। पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने नेताओं व कार्र्यकतार्ओं के साथ स्व. बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों और संघर्षों को याद किया। स्व. बिनोद बिहारी महतो का जन्म 23 सितंबर 1923 को धनबाद के बलियापुर प्रखंड के बड़ादाहा गांव में हुआ था। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बनाया और ह्यपढ़ो और लड़ोह्ण का संदेश दिया। वे झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेताओं में रहे तथा 1980 से 1990 के बीच बिहार विधानसभा और 1991 में गिरिडीह लोकसभा का प्रतिनिधित्व किया।वहीं, स्व. राज किशोर महतो का जन्म भी 23 सितंबर 1946 को हुआ था। वे गिरिडीह से लोकसभा सांसद तथा टुंडी से विधायक रहे और 2014 के विधानसभा चुनाव में आजसू पार्टी के प्रत्याशी के रूप में टुंडी से निर्वाचित हुए थे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अपने संबोधन में सुदेश महतो ने कहा कि बिनोद बाबू ने जिस झारखंड की कल्पना की थी, उसमें शिक्षा, स्वाभिमान, रोजगार, सामाजिक न्याय और आम लोगों के अधिकार केंद्र में थे। बिनोद बाबू के विचारों को वास्तविक अर्थों में आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा की गुणवत्ता, रोजगार के अवसर, पारदर्शी नियुक्ति प्रक्रिया और भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण को प्राथमिकता देनी होगी।
इस अवसर पर सिल्ली में पार्टी के केंद्रीय संगठन सचिव श्री जयपाल सिंह, केंद्रीय सचिव श्री सुशील महतो, रांची जिला परिषद उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, सिल्ली प्रखंड प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, झारखंड आंदोलनकारी लक्ष्मी महतो सहित कई सम्मानित पदाधिकारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे वहीं, आजसू पार्टी मुख्यालय, रांची में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के बुद्धिजीवी मंच के महासचिव श्री मुकुंद चंद्र मेहता, पार्टी प्रवक्ता ज्ञान सिन्हा, केंद्रीय सचिव हरीश कुमार, केंद्रीय मीडिया संयोजक परवाज खान, आजसू छात्रसंघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, चेतन सिंह, प्रताप सिंह, राजेश सिंह, अमन साहू, सौरभ यादव, राज दुबे, अंकित कुमार, उमेश कुमार एवं रोहित शर्मा सहित कई सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Spread the love