विद्यालय की छवि खराब करने पर आमादा हैं कुछ असामाजिक तत्व: प्रभारी प्राचार्य
रांची। एचईसी परिसर स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर स्कूल(सेक्टर टू) के समक्ष विद्यालय प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने गुरुवार को मौन प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वाले अपने हाथों में प्रबंधन विरोधी नारे लिखे हुए तख्तियां लिए खड़े थे। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार जो लोग मौन प्रदर्शन में शामिल थे, उनमें से एक भी विवेकानंद विद्या मंदिर में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक नहीं थे। मौन प्रदर्शन में खड़े जिन लोगों के हाथों में तख्तियां थीं, उनमें कमलेश सिंह, ब्रजेश सिंह (एक ठेकेदार राजेश सिंह के भाई), बिरसा चौक-हटिया स्टेशन रोड स्थित एक मेडिकल शॉप (मुन्ना मेडिकल हॉल) के संचालक सहित अन्य शामिल थे। अब सवाल यह उठता है कि विवेकानंद विद्या मंदिर प्रबंधन के विरुद्ध मनमानी का आरोप लगाने वाले वास्तव में स्कूल के अभिभावक नहीं थे, तो फिर कुछ लोगों के विद्यालय की छवि बेवजह खराब करने की कोशिश किसके इशारे पर और क्यों की गई? बहरहाल, इसका जवाब तो विद्यालय प्रबंधन व मौन प्रदर्शन में शामिल लोग ही दे सकते हैं। इस संदर्भ में एक दिन पूर्व (15 जुलाई) बुधवार को एक सूचना जारी कर अभिभावकों को आगाह किया गया था कि कुछ असामाजिक तत्व विद्यालय विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं व इसे लेकर विद्यालय के समक्ष मौन प्रदर्शन करने के लिए एक संदेश संप्रेषित किया गया है। अमिताभ लाहा ने स्पष्ट उल्लेख किया कि विद्यालय प्रबंधन कोई मनमानी नहीं कर रहा है। विद्यालय सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। किसी प्रकार की कोई अनियमितता नहीं बरती जा रही है। कुछ मुट्ठी भर लोग अपनी स्वार्थ सिद्धि के लिए विद्यालय की छवि बिगाड़ने पर आमादा हैं। ऐसे तत्वों का मकसद पूरा न हो, इसलिए उन्होंने लिखित सूचना जारी कर अभिभावकों से उक्त मौन प्रदर्शन में शामिल न होने की अपील की। प्रभारी प्राचार्य ने जगन्नाथपुर थाना को भी इस संबंध में सूचित किया है। इधर, विद्यालय प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार कमलेश सिंह का एक बच्चा वहां पढ़ता था। जिसका लगभग एक साल से शिक्षण शुल्क बकाया था। इस वजह से उनके बच्चे का अगली कक्षा में नामांकन नहीं लिया गया। इस कारण पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर कमलेश सिंह ने विद्यालय विरोधी गतिविधियों में शामिल होकर मौन प्रदर्शन किया। विवेकानंद विद्या मंदिर के प्रभारी प्राचार्य अमिताभ लाहा ने अभिभावकों से ऐसे असामाजिक तत्वों व विद्यालय विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों का सहयोग नहीं करने की अपील की है।
[8:43 pm, 16/7/2026] 𝕛𝕠𝕦𝕣𝕟𝕒𝕝𝕚𝕤𝕥:
