कैम्ब्रियन स्कूल के छात्र का राष्ट्रीय खेल के लिए चयन

360° Ek Sandesh Live

By Sunil


रांची। कैंब्रियन पब्लिक स्कूल कांके रोड के छात्र प्रणमय का चयन 70 वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता 2026-27 के लिए किया गया है। प्रणमय का चयन अंडर-17 बालक वर्ग के लिए 70 किलोग्राम वर्ग में वूशु खेल के लिए किया गया है। ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम, रांची में आयोजित राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने के बाद वे 70 वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में झारखंड की वूशु टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। मौके पर विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर ने प्रणमय को इस सफलता के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है। मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य में फुटबॉल, हॉकी और क्रिकेट जैसे खेलों के साथ-साथ वूशु,कराटे एवं योग की भी लोकप्रियता बढ़ रही है और बच्चे अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आगामी राष्ट्रीय खेलों में झारखंड का प्रदर्शन शानदार रहेगा।

Spread the love