र्रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू) में मानसिक स्वास्थ्य क्लब की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सुकून-2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञ व्याख्यान के दौरान तनुश्री सेनगुप्ता ने करियर तनाव का प्रबंधन: स्पष्टता, आत्मविश्वास और सही दिशा की तलाशह्ण विषय पर विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज जीवन में भविष्य को लेकर अनिश्चितता, अपेक्षाओं का दबाव, साथियों से तुलना और सामाजिक दबाव विद्यार्थियों की सोच और निर्णय लेने की क्षमता को प्रभावित करता है, जिससे मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है।उन्होंने तनाव मूल्यांकन सिद्धांत और सामाजिक तुलना सिद्धांत की व्याख्या करते हुए बताया कि परिस्थितियों को देखने का नजरिया और दूसरों से तुलना करने की आदत हमारे भावनात्मक स्वास्थ्य और करियर के फैसलों को तय करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि, क्षमता और व्यक्तिगत विशेषताओं को पहचान कर करियर चुनने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास, सीखने की इच्छा और व्यावहारिक अनुभव से ही आत्मविश्वास विकसित होता है।कार्यक्रम के दौरान करियर तनाव पर आधारित नुक्कड़ नाटक और तनावमुक्त जीवन के लिए मंडला आर्ट गतिविधि का आयोजन किया गया, जिसने विद्यार्थियों को सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का समन्वय डॉ. प्रियंका पांडेय ने किया। आयोजन में डॉ. नेहा नूपुर, अनुषा लाल, अंजना सिंह, डॉ. मुकेश सिंह और डॉ. गगनदीप चड्ढा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति प्रो. सी. जगन्नाथन और राज्यसभा सांसद सह निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने कार्यक्रम की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।
