by sunil
रांची: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के मौके पर शुक्रवार को संत जेवियर्स कॉलेज में नुक्कड़ नाटक का आयोजन मेंटल हेल्थ क्लब की ओर से टीम शक्ति के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का विषय लिव्ड एक्सपीरियंस हर्ड: रियल वॉयस, रियल चेंज रही। इसका उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरत के समय संवाद की भूमिका पर जोर देना था। इस दौरान कॉलेज प्रांगण में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और संवेदनशीलता बढ़ाने के लिए छात्रों और कर्मचारियों के बीच पर्चे बांटे गए। इसके बाद, टीम शक्ति को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर, एसजे, रजिस्ट्रार डॉ. फादर प्रभात केनेडी सोरेंग, एसजे, डीएसडब्लयू डॉ. संजय कुमार सिन्हा तथा मानसिक स्वास्थ्य समन्वयक प्रो. संध्या भेगरा सहित प्रो. कंचिता टोप्पो, प्रो अपूर्वश्री कुजूर, अनिरुद्ध चौधरी व विद्यार्थी उपस्थित थे।
