मध्याह्न भोजन और समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्कूलों की सुविधाओं का लिया गया जायजा

360° Ek Sandesh Live States

AMIT RANJAN

सिमडेगा/कुरडेग: कुरडेग प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरूवार को मध्याह्न भोजन एवं समग्र शिक्षा अभियान का प्रखंड स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण सह जनसुनवाई कार्यक्रम बीडीओ नैमन कुजूर की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। जनसुनवाई में ज्यूरी मेंबर के रूप में उपप्रमुख, बीडीओ, महिला स्वंय सहायता समूह, जेई, टीआरआईएफ मेंबर एवं ऑडिट दल के रूप में राज्य एवं जिला के सदस्य उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में प्रखंड के पांच विद्यालय राउमवि उरुमकेला, राउमवि टुकुपानी, उप्रावि कोरेंगाटोली, आरसी प्राथमिक वि सावां और जीईएल प्राथमिक वि सावां का अंकेक्षण एवं जनसुनवाई की गई। इन विद्यालयों के बुनियादी सुविधाएं, छात्रों के छात्रवृति, पोशाक, पाठ्य पुस्तक, विद्यालय किट, स्वच्छता, बिजली की उपलब्धता आदि का अंकेक्षण किया गया था। विद्यालय स्तर के अंकेक्षण एवं जनसुनवाई में आए कमी को इस जनसुनवाई में निपटारा किया गया और कुछ मुद्दा को जिला भेजा गया।मौके पर बीपीओ जया रश्मि, सीआरपी, बीआरपी एवं शिक्षक मौजूद रहे।

Spread the love