Eksandeshlive Desk
कोलकाता: दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक अपने चारों मंडलों में स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल के तहत रेलवे परिसरों की स्वच्छता एवं दृश्य स्वरूप में सुधार के साथ-साथ जनजागरूकता, जिम्मेदार अपशिष्ट प्रबंधन तथा पर्यावरण अनुकूल एवं टिकाऊ प्रथाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत आद्रा मंडल द्वारा रेलवे परिसरों एवं विद्यालयों में स्वच्छता, जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। 22 सितंबर 2026 को अनारा रेलवे कॉलोनी, जयचंडी पहाड़ जंक्शनए एसएसई वर्क्स नॉर्थ आद्रा कार्यालय, पुरुलिया एवं गौरिनाथधाम स्टेशनों पर गहन स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके साथ ही स्वच्छ डेस्क पहल और जल गुणवत्ता की निगरानी भी की गई। 23 सितंबर 2026 को बीएनआर स्कूलए आद्रा में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 202, एकल-उपयोग प्लास्टिक में कमी तथा कपड़े के थैलों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने रोड मार्च और शून्य-अपशिष्ट खेल गतिविधि में भाग लिया, जबकि पुरुलिया में स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवनशैली को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।
खड़गपुर मंडल द्वारा स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत स्वच्छता, निरीक्षण एवं जागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। 22 सितंबर 2026 को खड़गपुर, हावड़ा, मिदनापुर, मेचेदा और हल्दिया स्टेशनों पर गहन स्वच्छता अभियान चलाए गए तथा ट्रेनों के अंदर और बाहर की सफाई की गई। शालीमार स्टेशन पर नल एवं बेडरोल का निरीक्षण किया गया, जबकि शालीमार एवं खड़गपुर स्टेशनों पर कूड़ेदानों के उचित उपयोग को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। खड़गपुर वर्कशॉप में औद्योगिक स्क्रैप का संग्रहण एवं निपटान भी किया गया। 23 सितंबर 2026 को रेलवे कॉलोनियों में घर-घर जाकर जागरूकता अभियान तथा चार-तरफा कचरा पृथक्करण अभियान चलाया गया। घरेलू कम्पोस्टिंग, कपड़े के थैलों के उपयोग तथा प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीनों के संबंध में भी जागरूकता फैलाई गई। खेल परिसरों, विद्यालयों, कॉलोनियों एवं खड़गपुर वर्कशॉप में शून्य-अपशिष्ट प्रतियोगिताएं और ‘प्लास्टिक को कहें ना’ अभियान आयोजित किए गए। इसके साथ ही नियमित शॉप-फ्लोर सफाई एवं स्क्रैप पृथक्करण भी किया गया। रांची मंडल द्वारा स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के अंतर्गत स्वच्छता एवं जनजागरूकता के लिए केंद्रित प्रयास जारी रखे गए। 22 सितंबर 2026 को मंडल के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता एवं स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसके साथ ही स्वच्छ रेलगाड़ी पहल के अंतर्गत कोचों की गहन सफाई का अभियान चलाया गया। 23 सितंबर 2026 को विभिन्न रेलवे परिसरों में जागरूकता कार्यक्रमों एवं गहन स्वच्छता अभियानों को आगे बढ़ाया गयाए जिससे स्वच्छ एवं स्वच्छतापूर्ण वातावरण बनाए रखने के अभियान के उद्देश्य को और मजबूत किया गया।
चक्रधरपुर मंडल द्वारा स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के अंतर्गत स्वच्छता एवं जागरूकता संबंधी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। 22 सितंबर 2026 को टाटानगर रेलवे स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही जमशेदपुर में गहन स्वच्छता अभियान चलाया गया। 23 सितंबर 2026 को रेलवे कॉलोनियों में घर.घर जाकर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 और स्रोत स्तर पर चार.तरफा कचरा पृथक्करण के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया गया। टाटानगर रेलवे कॉलोनी के निवासियों के बीच कूड़ेदान वितरित किए गए। बंडामुंडा रेलवे कॉलोनी में एकल.उपयोग प्लास्टिक से बचने को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। चारों मंडलों में जारी गतिविधियां स्वच्छए हरित एवं अधिक टिकाऊ रेलवे परिसरों के निर्माण के प्रति दक्षिण पूर्व रेलवे के निरंतर प्रयासों को दर्शाती हैं। यह अभियान स्वच्छता एवं पर्यावरणीय जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता को बढ़ावा दे रहा है। साथ हीए यह रेलवे कर्मचारियों, यात्रियों एवं समुदाय को स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वच्छ, हरित एवं अधिक टिकाऊ रेलवे परिसरों के निर्माण के लिए सामूहिक जिम्मेदारी निभाने हेतु प्रोत्साहित कर रहा है।
