झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति सिमडेगा पहुंची, अधिकारियों ने किया स्वागत

360° States

AMIT RANJAN

सिमडेगा: झारखंड विधानसभा रांची की प्राक्कलन समिति के सभापति हेमलाल मुर्मू एवं सदस्य नागेन्द्र महतो सिमडेगा जिला परिसदन भवन पहुंचे। समिति के सिमडेगा आगमन पर जिला प्रशासन की ओर से परिसदन भवन, सिमडेगा में उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त सिमडेगा कंचन सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे, उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी, वन प्रमंडल पदाधिकारी शांशक शेखर सिंह, अपर समाहर्ता गिरिजा शंकर महतो एवं अनुमंडल पदाधिकारी सुमन्त तिर्की ने सभापति एवं समिति के सदस्य को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्राक्कलन समिति के सिमडेगा आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।

Spread the love