सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरडेग में रक्तदान शिविर सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

360° Ek Sandesh Live Health

AMIT RANJAN

​सिमडेगा/कुरडेग: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कुरडेग में स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में एक दिवसीय रक्तदान शिविर सह जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर कर स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देना था।
​ इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी दिलीप बेहरा ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आपका एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचा सकता है। इसके साथ ही डॉक्टरों की टीम ने उपस्थित लोगों को बताया कि नियमित रूप से रक्तदान करने से स्वास्थ्य पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता, बल्कि यह दाता के शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है।
​शिविर में स्थानीय युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। रक्तदान से पूर्व सभी रक्तदाताओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई, जिसके बाद ही डॉक्टरों की देखरेख में सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रहित किया गया। शिविर के दौरान कुल 13 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
​कार्यक्रम के समापन पर सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं अल्पाहार देकर सम्मानित किया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक कार्यों में सहयोग देने की अपील की गई। इस दौरान अस्पताल प्रशासन, चिकित्सा टीम एवं भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Spread the love