Eksandeshlive Desk
रांची: पारस एचईसी हॉस्पिटल, रांची में वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष विश्व फार्मासिस्ट दिवस की थीम “स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना”रखी गई है। कार्यक्रम में अस्पताल के फार्मेसी विभाग के फार्मासिस्ट एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवल से हुई। इसके बाद मरीजों को सुरक्षित एवं प्रभावी दवा उपलब्ध कराने में फार्मासिस्ट की भूमिका पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि दवाओं के सही चयन, सुरक्षित उपयोग, उचित खुराक और मरीजों को दवाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी देने में फार्मासिस्ट की अहम भूमिका होती है।
फैसेलिटी डायरेक्टर डॉ नीतेश कुमार ने कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में फार्मासिस्ट की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। फार्मासिस्ट दवाओं के सही उपयोग, उचित खुराक और मरीजों को दवा से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने में अहम योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि बदलते स्वास्थ्य परिदृश्य में फार्मासिस्टों की जिम्मेदारियां लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में उन्हें आवश्यक संसाधन, प्रशिक्षण और कार्य करने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है, ताकि मरीजों को और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जा सकें। इस अवसर पर फार्मेसी विभाग के कर्मचारियों ने स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने तथा मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।
