अवैध शराब व अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस का कई स्थानों पर छापेमारी

Crime Ek Sandesh Live

AMIT RANJAN

सिमडेगा: अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी के खिलाफ सिमडेगा पुलिस ने शनिवार को विभिन्न इलाकों में अभियान चलाया। एसपी के निर्देश पर थाना पुलिस व पीसीआर गश्ती दल ने डेली मार्केट, बाजारटांड़, केला घाघ, अल्बर्ट एक्का स्टेडियम, अटल पार्क समेत अन्य स्थानों पर छापेमारी की।

पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही अवैध शराब बेच रही कुछ महिलाएं मौके से शराब छोड़कर फरार हो गईं। पुलिस ने मौके पर मिली अवैध शराब को जब्त कर नियमानुसार नष्ट कर दिया। पुलिस ने लोगों से अवैध शराब निर्माण व बिक्री की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों को सुरक्षित रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Spread the love