सिमडेगा-कुरडेग कुटमाकच्छार मार्ग की बदलेगी सूरत

360° Ek Sandesh Live

विधायक भूषण बाड़ा ने किया सड़क मरम्मत कार्य का शिलान्यास

AMIT RANJAN

सिमडेगा/कुरडेग: सिमडेगा-कुरडेग कुटमाकच्छार मरम्मत कार्य का शिलान्यास सिमडेगा विधायक सह जिलाध्यक्ष भूषण बाड़ा ने किया वहीं कुरडेग माइकल किंडो चौक पहुंचने के बाद माइकल किंडो के मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया, विधायक ने शिलापट का अनावरण कर मरम्मत कार्य को शुरुआत की। सड़क मरम्मत कार्य के शिलान्यास होने से प्रखंड के लोगों में खुशी का माहौल थी। लोग बहुत दिनों से सड़क के जर्जर होने से आवा जाहि में हो रहे कठिनाइयों से परेशान थे। सड़क मरम्मत कार्य के शिलान्यास होने से अब लोगों में उम्मीद जगी है कि अब सड़क की जर्जर हालत से राहत मिलेगी। सड़क मरम्मत कार्य के शिलान्यास करने के बाद विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि सड़क केवल आने जाने के रास्ता नहीं है सड़क सही होने से क्षेत्र के विकास को गति मिलती है सफर आसान होता है समय की बचत होगी। सड़क के बन जाने से राहगीरों को सहूलियत होगी, विधायक ने कहा कि कुरडेग वासियों की परेशानी को देखते हुए इस सड़क की मरम्मत कार्य जरूरी थी।
सड़क निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं: विधायक भूषण बाड़ा
​ विधायक भूषण बाड़ा ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा और इससे कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने संवेदक को निर्धारित मानकों के अनुसार ही निर्माण सामग्री का उपयोग करने और कार्य को तय समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।
शिलान्यास कार्यक्रम उपस्थित​ जिप सदस्य सह कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष जोशिमा खाखा ने कहा कि सड़क केवल आवागमन का जरिया नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास की धुरी होती है। टिकाऊ और गुणवत्तापूर्ण सड़क बनने से ग्रामीणों, किसानों और विद्यार्थियों को लंबे समय तक सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी। वहीं, निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि ने भी आश्वस्त किया कि गुणवत्ता के मानकों का पूरी तरह पालन किया जाएगा।
सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने प्रखंड कांग्रेस कार्यकर्ता बीरेंद्र जयसवाल के परकला आवास पहुंचकर उनके अस्वस्थ चल रहे पिता सुरेश जयसवाल से मुलाकात की। विधायक ने परिजनों से कुशलक्षेम पूछा और उनके स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। ​मुलाकात के दौरान विधायक बाड़ा ने बीमार बुजुर्ग के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और परिजनों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार का हर सदस्य एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़ा रहता है। कार्यकर्ताओं के परिजनों की देखभाल और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता है। भाजपा एवं अन्य पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकर्ता जिन्हें विधायक भूषण बड़ा ने माला पहना कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराया कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लक्ष्मी देवी, आरती खलखो, नर्मदा देवी, निरशमणि देवी, सूरजमणि देवी, बिंदिया कुमारी, बिनीता कुमारी, पूर्णिमा खलखो, सूरज साव, जुगनू इंदवार, अमृत मिंज, मुकेश नेगी, दिलीप बड़ाइक, धीरज कुमार, सागर कुमार बेहरा जिन्हें एक सादे समारोह में सदस्यता ग्रहण कराया गया।
शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि अमित डुंगडुंग, जिला विधायक प्रतिनिधि संतोष सिंह, एजाज अहमद, मनोज जयसवाल, लखन गुप्ता, मुखिया उर्मिला कुजूर, शकील अहमद, अख्तर खान, प्रखंड अध्यक्ष तुलसी परांगत खलखो, अजीत लकड़ा, चंदन सिंह, दीपक जयसवाल- गुडु खान- शीतल तिर्की, अरुण जयसवाल, रोहित गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रवीण तिर्की, गुलशन एक्का, दुर्गेश पासी, डब्लू दास, अशोक राम, बीरेंद्र जयसवाल, जीसान खान, तौफीक अख्तर, महताब आलम, इन्द्रनारायण प्रसाद एवं अन्य कांग्रेसी के सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Spread the love