एकल विद्यालय अभियान: ग्राम कुम्भीया एवं भदुवा में गांधी जयंती मनाई गई

Ek Sandesh Live

अशोक अनन्त
कान्हाचट्टी (चतरा): एकल विद्यालय अभियान के तत्वाधान में संच कान्हाचट्टी, अंचल चतरा अंतर्गत ग्राम कुम्भीया एवं भदुवा में 2 अक्टूबर के शुभ अवसर पर गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई।
कार्यक्रम संच प्रमुख सूचित यादव की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस दौरान महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
मौके पर संच प्रमुख सूचित यादव ने महात्मा गांधी के जीवन, सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गांधी जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने की जरूरत है। विद्यालय की आचार्य सुषमा देवी एवं बैजन्ती देवी ने भी बच्चों को महात्मा गांधी की जीवनी और उनके विचारों के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर ग्राम प्रमुख, ग्रामीण तथा लगभग 120 बच्चे उपस्थित रहे।

Spread the love