अवैध बालू उत्खनन व परिवहन के विरुद्ध सिमडेगा पुलिस की कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त

360° Ek Sandesh Live


सिमडेगा। पुलिस अधीक्षक सिमडेगा के निदेर्शानुसार जिले में अवैध बालू उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 02.10.2026 को प्रात: 08:45 बजे सूचना प्राप्त हुई कि बांसजोर ओ.पी. क्षेत्र अंतर्गत कुरकुरा नदी से अवैध रूप से बालू का उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कुरकुरा नदी क्षेत्र में छापेमारी की गई। इस दौरान अवैध रूप से बालू का उत्खनन कर परिवहन करते हुए एक लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर (बिना रजिस्ट्रेशन नंबर) को ट्रॉली सहित पकड़ा गया। उक्त ट्रैक्टर से लगभग 80 घनफीट अवैध बालू का परिवहन किया जा रहा था। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि बालू का उत्खनन एवं परिवहन माननीय ठॠळ के आदेशानुसार दिनांक 10 जून से 15 अक्टूबर तक निर्धारित प्रतिबंधित अवधि के दौरान किया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा मौके से ट्रैक्टर एवं ट्रॉली सहित लगभग 80 घनफीट अवैध बालू को जब्त करते हुए ट्रैक्टर चालक-सह-मालिक को गिरफ्तार किया गया।
।

Spread the love