केंद्र सरकार आम लोगों पर कर रही महंगाई की मार: डॉ राजीव नारायण प्रसाद

360° Ek Sandesh Live

रांची। केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए मीडिया पैनलिस्ट डॉ राजीव नारायण प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर से आम लोगों को महंगाई का बड़ा झटका दिया है। 1 अक्टूबर 2026 से 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 70 की बढ़ोतरी कर दी गई है जिससे अब 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीम 3004.50 हो गया है। 1 सितंबर 2026 को भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम करीब 10 बढ़ाए गए थे। फरवरी महीने से लेकर अभी अक्टूबर महीने तक में करीब 1100 कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि कर दी गई है। इसका सीधा असर आम आदमी के रसोई पर पड़ेगा। अभी त्योहारों का सीजन भी आने वाला है और इस तरह से त्योहार में मिठाई, नमकीन, शादी ब्याह में खाना, रेस्टोरेंट का खाना,दूध, चीनी, चायपत्ती, घी, चावल सब की कीमतों पर इसका बुरा प्रभाव देखने को पड़ेगा। भारत में वैसे भी आम आदमी बेरोजगारी, गरीबी, अशिक्षा आदि व्याधियों से त्रस्त है उस पर फिर से गैस की कीमतों में वृद्धि आम लोगों के थाली से भोजन का निवाला छीनने का काम करेगी। केंद्र की भाजपा सरकार पहले ही बेरोजगारी दूर करने में असफल है, भाजपा सरकार देश को जीडीपी आर्थिक वृद्धि दर के भी गलत आंकड़े प्रस्तुत करती है और उस पर यह महंगाई की मार। अगर प्रधानमंत्री मोदी से देश नहीं संभालता है तो उन्हें नैतिकता के आधार पर प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और किसी दूसरे व्यक्ति को देश चलाने की बागडोर दे देनी चाहिए। अगर नरेंद्र मोदी में जरा सी भी शर्म और नैतिकता बाकी है तो कमर्शियल सिलेंडर की कीमत को अविलंब वापस ले लेना चाहिए।

Spread the love