यूपीआई के शुल्क बढ़ोतरी को लेकर व्यवसायियों ने दिया धरना

360° Ek Sandesh Live

हजारीबाग। यूपीआई डिजिटल लेनदेन पर शुल्क लगाने के प्रस्ताव के विरोध में हजारीबाग चेंबर आॅफ कॉमर्स ने सोमवार को मालवीय मार्ग स्थित विनोद स्टोर के सामने धरना दिया। इसमें चेंबर के पदाधिकारी व कई व्यवसायी शामिल थे। व्यापारियों ने यूपीआई भुगतान को शुल्क मुक्त रखने की मांग की। चेंबर के अध्यक्ष शंभूनाथ अग्रवाल ने कहा कि यूपीआई ने देश की भुगतान व्यवस्था बदल दी है। शुल्क लगाने से व्यापारियों व ग्राहकों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। उन्होंने सरकार से डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने व छोटे कारोबारियों की लागत न बढ़ाने की अपील की। चेंबर की मांग है कि यूपीआई पहले की तरह सरल व शुल्क मुक्त रहे। चेंबर सचिव राकेश ठाकुर ने बताया, यूपीआई ने भुगतान आसान किया है, शुल्क लगने पर व्यापारियों के खर्च पर सीधा असर पड़ेगा। व्यवसायियों ने चेतावनी दी, यदि यूपीआई पर शुल्क लगा तो चेंबर आंदोलन तेज करेगा। हजारीबाग के व्यापारी यूपीआई से भुगतान लेना-देना बंद कर सकते हैं। चेंबर ने सरकार से इस प्रस्ताव पर फिर से विचार कर यूपीआई को शुल्क मुक्त रखने की मांग की।

Spread the love