रांची: राष्ट्रीय विधि अध्ययन एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय (एनयूएसआरएल), रांची में अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित स्टेटसन विधि महाविद्यालय के फुलब्राइट विशेषज्ञ प्राध्यापक डॉ. मार्क डी. बाउर का शैक्षणिक प्रवास 3 अक्टूबर से 11 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। प्राध्यापक बाउर ने 3 अक्टूबर को विश्वविद्यालय परिसर में अपनी शैक्षणिक सहभागिता प्रारंभ की। इस प्रवास के दौरान प्राध्यापक बाउर विश्वविद्यालय के द्वितीय वर्ष के बी.ए. विधि स्नातक (प्रतिष्ठा) और बी.बी.ए. विधि स्नातक (प्रतिष्ठा) के विद्यार्थियों को अपकृत्य-द्वितीय पाठ्यक्रम के अंतर्गत ह्लउपभोक्ता संरक्षण कानून: भारत और अमेरिका का तुलनात्मक परिप्रेक्ष्यह्व विषय पढ़ा रहे हैं। इससे विद्यार्थियों को दोनों देशों की उपभोक्ता संरक्षण व्यवस्था और वर्तमान कानूनी चुनौतियों को समझने का अवसर मिल रहा है।प्राध्यापक बाउर द्वारा कुल 24 व्याख्यान लिए जाएंगे, जिसमें कुल 36 घंटे का समय लगेगा। ये कक्षाएं 5 अक्टूबर से 11 नवंबर तक प्रतिदिन आयोजित हो रही हैं। विद्यार्थियों के साथ-साथ प्राध्यापक बाउर शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए भी विशेष कार्यक्रम चला रहे हैं। शिक्षकों के लिए 10 घंटे का शिक्षक विकास कार्यक्रम और प्रशासनिक कर्मचारियों के लिए 10 घंटे का व्यावसायिक विकास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।यह पूरा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की उपभोक्ता अनुसंधान एवं नीति पीठ द्वारा कुलपति के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। यह पहल विश्वविद्यालय की अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
